के.एल. राहुल के दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बनने के बाद पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर ने 'वेलकम' फिल्म का मीम शेयर कर उन्हें बधाई दी। उन्होंने लिखा, "दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक के साथ...भारतीय ओपनर्स के विशेष क्लब में...आपका स्वागत है।" दरअसल, दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले भारतीय ओपनर जाफर थे।