विशेषज्ञों के मुताबिक, तेल कंपनियों को कच्चे तेल के दाम में प्रति बैरल $1 की हर बढ़ोतरी पर पेट्रोल और डीज़ल के दाम ₹0.52-₹0.60/लीटर बढ़ाने पड़ेंगे। 4 नवंबर के बाद से ब्रेंट क्रूड का दाम प्रति बैरल करीब $28.4 बढ़कर $108.9/बैरल हुआ है। इसके चलते पेट्रोल और डीज़ल के दाम में प्रति लीटर ₹5.5-₹7.8 का और इज़ाफा हो सकता है।