विश्व आर्थिक मंच ने अगले 10 साल में दुनिया के लिए 10 सबसे गंभीर खतरों की सूची बनाई है। इसमें जलवायु संरक्षण को लेकर कार्रवाई में विफलता शीर्ष पर है जिसके बाद बेहद खराब मौसम, जैव विविधता की हानि, सामाजिक एकता में कमी, आजीविका संकट व संक्रामक रोग का स्थान है। शीर्ष-10 जोखिमों में से एक तिहाई सामाजिक खतरे हैं।