बीसीसीआई ने आईसीसी महिला विश्व कप-2022 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है और टीम की कमान मिताली राज को सौंपी गई है जबकि हरमनप्रीत कौर को उप-कप्तान बनाया गया है। टीम में झूलन गोस्वामी, पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह ठाकुर और स्नेह राणा भी शामिल हैं। टूर्नामेंट में भारतीय टीम पहला मैच 6 मार्च को पाकिस्तान से खेलेगी।