विश्व कप जीतने की हॉट फेवरेट है भारतीय टीम: पाक के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर

पाकिस्तान के पूर्व पेसर मोहम्मद आमिर ने कहा है कि विश्व कप 2023 जीतने की दावेदारी में भारत सबसे आगे है। उन्होंने कहा, "भारत सही मायने में हॉट फेवरेट है क्योंकि मैच भारत में खेले जा रहे हैं। जो भी टीम भारत के खिलाफ खेलेगी उसे अपना 110% देना होगा। भारत में आकर दूसरी टीम का जीतना आसान नहीं होगा।"