विश्व कप नहीं जीत पाने का मलाल रहेगा: झूलन गोस्वामी

भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ झूलन गोस्वामी ने कहा है कि उन्हें विश्व कप नहीं जीत पाने का मलाल रहेगा। उन्होंने कहा, "मैंने 2 विश्व कप के फाइनल मैच खेले हैं लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई। हर क्रिकेटर के लिए विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा होता है।" गौरतलब है, झूलन शनिवार को अपना अंतिम अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेंगी।