विश्व कप में पाकिस्तान की अफगानिस्तान के खिलाफ हार के बाद रोने वाले थे बाबर: गुरबाज़
अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने खुलासा किया है कि वनडे विश्व कप 2023 के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार के बाद तत्कालीन पाकिस्तानी कप्तान बाबर आज़म रोने वाले थे। गुरबाज़ ने कहा, "वह बहुत निराश थे, मैंने कभी किसी खिलाड़ी को उस तरह नहीं देखा।" गुरबाज़ ने कहा, "मैं वह पल कभी नहीं भूलूंगा।"