जापान की फुटबॉल टीम के मुख्य कोच हाजिमे मोरियासु ने क्रोएशिया के खिलाफ टीम के फीफा विश्व कप-2022 के आखिरी मैच के बाद फैन्स का झुककर अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके इस जेस्चर की तारीफ की है। जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर लगातार दूसरी बार क्रोएशिया टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचा है।