inshorts

विश्व कप से बाहर होने का जश्न मनाने पर ईरानी शख्स की अधिकारियों ने गोली मारकर की हत्या

फीफा विश्व कप-2022 से ईरान के बाहर होने का जश्न मनाने पर ईरानी अधिकारियों ने एक 27-वर्षीय ईरानी शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी है। ओस्लो स्थित ग्रुप ईरान ह्यूमन राइट्स के मुताबिक, शख्स की हत्या बंदर-ए-अंज़ली में हुई। गौरतलब है, ग्रुप के अपने अंतिम मैच में अमेरिका से हारने के बाद ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए हैं।