विश्व चैंपियनशिप्स के दौरान आया था पीरियड, खाई थी इसे रोकने वाली गोली: विनेश
विश्व रेसलिंग चैंपियनशिप्स में दो पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने खुलासा किया है कि वह बेलग्रेड में विश्व चैंपियनशिप्स के दौरान पीरियड क्रैम्प्स से जूझ रही थीं। उन्होंने कहा, "मैंने पहली बार पीरियड रोकने वाली गोली खाई...लेकिन (यात्रा के दौरान) दुबई में यह हुआ और मुझे लगा कि...पिछले 10 महीने की मेहनत खत्म हो गई।"