विश्व के नंबर-1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एफटीएक्स क्रिप्टो कप में 17-वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रग्नानंदा के प्रदर्शन के लिए उनकी तारीफ की है। उन्होंने प्रग्नानंदा के लिए लिखा, "पूरी तरह से योग्य...उन्होंने दृढ़ संकल्प और अपनी क्वॉलिटी दिखाई।" 31-वर्षीय कार्लसन ने लिखा, "मुझे खुशी है कि...मैं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों की कुल उम्र से...छोटा हूं।"