विश्व बैंक ने अपनी ताज़ा रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष (2022-23) के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि दर के अनुमान को 6.5% से बढ़ाकर 6.9% कर दिया है। विश्व बैंक के अर्थशास्त्री ध्रुव शर्मा ने कहा कि महामारी में हुए संकुचन के बाद से भारतीय अर्थव्यवस्था में ज़्यादा घरेलू मांग होने के कारण मज़बूती आई है।