inshorts

विश्व युद्ध-II के बाद कोविड-19 के कारण जीवन प्रत्याशा में आई सर्वाधिक गिरावट: अध्ययन

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के एक अध्ययन के अनुसार, विश्व युद्ध-II के बाद कोविड-19 महामारी ने 2020 में जीवन प्रत्याशा को सबसे कम कर दिया है। बकौल अध्ययन, 22 देशों में 2019 की तुलना में जीवन प्रत्याशा में 6-महीने से अधिक की गिरावट आई। वहीं, अमेरिका में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई जहां पुरुषों की जीवन प्रत्याशा 2-साल से अधिक घट गई।