विश्वास नहीं होता कि वह 24 साल के हैं: ऋषभ पंत को लेकर ग्रीम स्वान

इंग्लैंड के पूर्व ऑफ-स्पिनर ग्रीम स्वान ने कहा है कि पहले वह दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत के दृष्टिकोण से पूरी तरह आश्वस्त नहीं थे लेकिन अब पंत सही काम कर रहे हैं। स्वान ने आगे कहा, "मैं विश्वास नहीं कर सकता कि वह 24 वर्ष के हैं। ऋषभ साहसी हैं और उन्हें चीज़ों को आगे बढ़ाना पसंद है।"