टाटा संस द्वारा एअर इंडिया की बोली जीतने पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने टाटा संस को बधाई दी है। उन्होंने कहा, "टाटा संस के पास बड़ी ज़िम्मेदारी है...मुझे विश्वास है...वे उत्कृष्ट सेवा के साथ देश के लोगों की सेवा करने में सक्षम होंगे।" टाटा संस ने एअर इंडिया के लिए सितंबर में ₹18,000 करोड़ की बोली लगाई थी।