अधिकारियों ने बताया कि लातेहार (झारखंड) में आदिवासी पर्व करमा पूजन के बाद 'डाली' विसर्जन के दौरान 7 किशोरियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। इनकी उम्र 12-20 वर्ष के बीच थी और लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान के अनुसार, इनमें से 6 किशोरियां एक ही परिवार की थीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घटना पर दुख जताया है।