तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री सहित वीआईपी के काफिले के गुज़रने के दौरान यातायात नहीं रोकने का फैसला किया है। दरअसल, 1 अक्टूबर को आर.ए. पुरम में कार्यक्रम के लिए ट्रैफिक रोका गया था जिसमें मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी शामिल हुए थे। इसमें मद्रास हाईकोर्ट के जज की कार भी रोकी गई थी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को फटकार लगाई थी।