नोएडा (उत्तर प्रदेश) में रविवार को वीआईपी नंबर प्लेट वाली तेज़ रफ्तार जगुआर कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी जिसके चलते 24-वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना के समय युवती स्कूटर को पार्क कर रही थी। पुलिस ने एक मल्टीनैशनल कंपनी में काम करने वाले जगुआर ड्राइवर को हिरासत में लेकर कार को ज़ब्त कर लिया है।