वीकेंड कर्फ्यू व पाबंदियां दिल्ली में कोविड-19 प्रसार रोकने में रहीं मददगार: सत्येंद्र जैन

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने रविवार को कहा, “दिल्ली सरकार द्वारा लगाए गए वीकेंड कर्फ्यू और पाबंदियों का असर हुआ है। पाबंदियों की समीक्षा करने से पहले 3-4 दिन स्थिति की निगरानी करेंगे।" वहीं दिल्ली में कम टेस्ट होने को लेकर उन्होंने कहा, “आईसीएमआर की सिफारिश से तीन गुना अधिक टेस्ट हो रहे हैं।