वीडियो की शूटिंग के दौरान बिहार में दो युवकों के बीच हुई झड़प, दोनों ने एक-दूसरे को मारी गोली

भागलपुर (बिहार) में यूट्यूबर आदर्श आनंद के एक वीडियो की शूटिंग के दौरान वहां मौजूद भीड़ में दो युवकों के बीच विवाद हुआ जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।