वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए 17 दिसंबर को होगी जीएसटी काउंसिल की 48वीं बैठक
जीएसटी काउंसिल ने ट्वीट कर बताया है कि परिषद की 48वीं बैठक 17 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली परिषद की इस बैठक में कसीनो और ऑनलाइन गेमिंग से संबंधित जीएसटी पर चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि वर्तमान में ऑनलाइन गेमिंग पर 18% जीएसटी लगता है।