वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग साइट ज़ूम पर जापानी कंपनी ज़ूम ने नाम को लेकर किया मुकदमा
जापानी रिकॉर्डिंग उपकरण निर्माता ज़ूम ने अमेरिका के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म ज़ूम पर समान नाम को लेकर मुकदमा किया है। जापानी कंपनी के मुताबिक उसे सेटलमेंट में कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि वह अपने पंजीकृत ट्रेडमार्क को कानूनी रूप से सुरक्षित रखना चाहती है। जापानी कंपनी की स्थापना 1983 में हुई थी और वह जैस्डैक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध है।