वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया: मुस्लिम महिलाओं को रेप करने की धमकी देने पर हिंदू महंत

मुस्लिम महिलाओं को उनके घरों से खुलेआम अगवा कर रेप करने की धमकी देने वाले वीडियो पर हिंदू महंत बजरंग मुनि दास ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मुझे झूठे आरोपों में फंसाने के लिए वीडियो को तोड़-मरोड़ के पेश किया गया है। बकौल महंत, हमारी कलश यात्रा के दौरान करौली जैसी घटना को दोहराने की साज़िश थी।