वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की टक्कर में हुई दिल्ली के इंजीनियरिंग छात्र व उसके दोस्त की मौत

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पूर्वी दिल्ली में कांति नगर के पास वीडियो बनाने के दौरान ट्रेन की टक्कर में वंश शर्मा नामक इंजीनियरिंग छात्र (23) और उसके दोस्त मोनू (20) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों का मोबाइल फोन पटरी पर पड़ा मिला। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेजे गए हैं।

Load More