पुलिस ने बताया है कि अहमदाबाद (गुजरात) में वीडियो बनाने के लिए ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़े 15-वर्षीय प्रेम पांचाल की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है। बकौल पुलिस, प्रेम ऊपर से गुज़र रहे हाई वोल्टेज वाले तार के संपर्क में आ गया था। दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।