वीडियो में दिल्ली एयरपोर्ट के बार काउंटर पर खाना खाता और जूस पीता दिखा बंदर

दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बंदर बार काउंटर पर फ्रूट जूस पीता हुआ, कुछ खाता हुआ और उछल कूद करता हुआ दिख रहा है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, बंदर को रेस्क्यू कर लिया गया और उसके चलते किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई। एक यात्री के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम की है।