inshorts

वीडियो में देखे ‘स्टंट’ को दोहराने की कोशिश में दिल्ली में 10 वर्षीय बच्चे की मौत

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, वीडियो में देखे ‘स्टंट’ को दोहराने की कोशिश में करतार नगर इलाके में 10-वर्षीय एक बच्चे की दम घुटने से मौत हो गई। बकौल पुलिस, बच्चा रस्सी से एक स्टंट कर रहा था उसी दौरान रस्सी उसके गले में लिपट गई और वह बेहोश हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।