inshorts

वीडियो में बच्ची को गंदी गालियां देता और अपने धर्म को गाली देने के लिए धमकाता दिखा शख्स

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक छोटी बच्ची को एक शख्स गंदी गालियां देता हुआ और अपने धर्म को गाली देने के लिए धमकाता हुआ दिख रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने कहा, "यह बेहद संगीन मामला है...दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर रही हूं...इस शख्स पर...ऐसी कार्रवाई हो जो मिसाल बने।"