सुदर्शन टीवी के एडिटर-इन-चीफ सुरेश चव्हाणके ने बुधवार को सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक शख्स स्कूल के छात्रों को शपथ दिला रहा है, "देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए...लड़ेंगे, मरेंगे, ज़रूरत पड़ी तो मारेंगे।" पुलिस ने कहा, "सभी थाना प्रभारियों को अवगत कराते हुए वीडियो के संबंध में जानकारी हासिल की जा रही है।"