inshorts

वीडियो में हिजाब बैन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को यूपी में पीटती दिखी पुलिस

कर्नाटक में हिजाब पर प्रतिबंधों के खिलाफ गाज़ियाबाद (उत्तर प्रदेश) में विरोध-प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग करने का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल पुलिस, महिलाएं बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रही थीं और उन्होंने ही पहले उनकी टीम पर हमला किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं के एक समूह के खिलाफ केस दर्ज किया है।