पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ संजय मांजरेकर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट की दूसरी पारी में 100* रन बनाने वाले ऋषभ पंत की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा, उनका एकमात्र ध्यान दूसरी पारी को जितना संभव हो सके आगे बढ़ाने पर था। बकौल मांजरेकर, "वीरेंद्र सहवाग अलग थे...यह (पंत) और भी अलग हैं। उन्होंने टीम के लिए आधे-से-अधिक रन बनाए।"