inshorts

वी.वी.एस. लक्ष्मण होंगे एनसीए के अगले प्रमुख: रिपोर्ट्स

एएनआई के मुताबिक, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि कर दी है कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वी.वी.एस. लक्ष्मण नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) के अगले प्रमुख होंगे। बकौल रिपोर्ट्स, लक्ष्मण ने सनराइज़र्स हैदराबाद के मेंटर के पद से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, अब तक एनसीए प्रमुख रहे राहुल द्रविड़ को भारतीय टीम (पुरुष) का प्रमुख कोच नियुक्त किया गया है।