वीज़ा को लेकर अपील खारिज होने के बाद नोवाक जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया से भरी उड़ान

नोवाक जोकोविच ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई वीज़ा रद्द होने के खिलाफ अपनी अपील कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद ऑस्ट्रेलिया से उड़ान भरी। साथ ही इस ऑस्ट्रेलियन ओपन को जीतकर रिकॉर्ड 21वां ग्रैंडस्लैम जीतने का सर्बियाई टेनिस खिलाड़ी का सपना टूट गया है। कोर्ट के फैसले के कुछ घंटे बाद ही जोकोविच को मेलबर्न एयरपोर्ट पर देखा गया।