inshorts

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में महिला से अश्लील हरकत करते फायरमैन का वीडियो हुआ वायरल

वृंदावन (उत्तर प्रदेश) स्थित बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के समय एक महिला से अश्लील हरकत करते फायरमैन का वीडियो वायरल हो गया है। इसे लेकर मथुरा के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद आरोपी फायरमैन को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच पूरी होने तक वह निलंबित रहेगा।