inshorts

वृंदावन में डीएम का चश्मा लेकर भागा बंदर, काफी मशक्कत के बाद वापस मिला; वीडियो वायरल

वृंदावन (उत्तर प्रदेश) पहुंचे मथुरा ज़िले के ज़िलाधिकारी (डीएम) नवनीत सिंह चहल का चश्मा लेकर भागे बंदर का वीडियो सामने आया है। वीडियो में कई अधिकारी बंदर को घेरे हुए दिख रहे हैं और काफी देर की मशक्कत के बाद उन्हें चश्मा वापस मिला था। वहीं, वीडियो के बैकग्राउंड में एक व्यक्ति ने कहा, "टूट गया जी।"