आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के सीईओ वी. वैद्यनाथन ने घर खरीदने के लिए 5 लोगों को ₹3.95 करोड़ कीमत के शेयर गिफ्ट किए हैं। इनमें वैद्यनाथन के ट्रेनर रमेश राजू, घरेलू सहायक संतोष जोगले व प्रांजल नार्वेकर, ड्राइवर अल्गारसामी और ऑफिस सपोर्ट स्टाफ दीपक पठारे का नाम शामिल है। 2020 में उन्होंने अपने पूर्व मैथ टीचर को शेयर गिफ्ट किए थे।