अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ पीएम नरेंद्र मोदी की पहली व्यक्तिगत बैठक को लेकर विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा है, "हम कट्टरपंथ, उग्रवाद, सीमा पार आतंकवाद और वैश्विक आतंकी नेटवर्क को खत्म करने की ज़रूरत पर चर्चा करेंगे।" उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय बैठक में अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम के बाद वर्तमान क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति पर भी चर्चा होगी।