वे आपको ऊंची इमारत से फेंक देंगे: समलैंगिकता के लिए तालिबान की सज़ा पर समलैंगिक अफगान

अफगानिस्तान के एक समलैंगिक शख्स ने एक इंटरव्यू में तालिबानी शासन के अंदर जीने के अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा, "जब वे आपके बारे में जान जाते हैं तब वे निश्चित रूप से जानते हैं कि आप किन कार्यों में शामिल हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वे (तालिबान) आपको एक ऊंची इमारत से धक्का दे देंगे...यही उनका कानून है।"