टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शोक जताते हुए कहा है, "वह न केवल एक सफल उद्यमी थे...बल्कि इंडस्ट्री में वे एक युवा...और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखे जाते थे।" वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, "साइरस मिस्त्री के दुर्भाग्यपूर्ण निधन के बारे में जानकर...गहरा दुख हुआ।"