टोक्यो ओलंपिक्स में मैराथन (पुरुष) के दौरान पानी की बोतल उठाने से पहले एक लाइन की सारी बोतलें गिराने वाले फ्रेंच धावक मोरहाद अमदौनी ने कहा है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था। पीछे वाले धावकों के लिए पानी न बचने के चलते उन पर गलत खेल भावना का आरोप लगा था। बकौल मोरहाद, फिसलन के कारण बोतलें गिरीं।