वेंकटेश प्रसाद ने शेयर किया धोनी के बाइक व कार कलेक्शन का वीडियो

भारत के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ वेंकटेश प्रसाद ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी के रांची स्थित घर पर बाइक और कार के कलेक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वेंकटेश कह रहे हैं, "यह जगह बेहद शानदार है...किसी को कुछ भी ऐसा करने के लिए बेहद जुनूनी बनना पड़ेगा।"