inshorts

वेटलिफ्टर हरजिंदर ने जीता कांस्य, सीडब्ल्यूजी 2022 में भारत के पदकों की संख्या हुई 9

वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने महिलाओं के 71-किलोग्राम वर्ग में कांस्य जीता है जिसके साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2022 में भारत के पदकों की संख्या 9 हो गई है। हरजिंदर ने स्नैच में 93-किलोग्राम और क्लीन ऐंड जर्क में 119-किलोग्राम के साथ कुल 212-किलोग्राम भार उठाया। सीडब्ल्यूजी-2022 में अबतक भारत को मिले 9 पदकों में 7 वेटलिफ्टिंग से आए हैं।