वेट्रेस को टिप में ₹2.3 लाख देकर वापस मांगने वाले शख्स के खिलाफ अमेरिका में केस दर्ज

पेंसिलवेनिया (अमेरिका) के अल्फ्रेडोज़ पिज़्ज़ा कैफे ने वेट्रेस को $3,000 (₹2.3 लाख) की टिप देकर इसे वापस मांगने वाले एक अमेरिकी शख्स पर केस किया है। शख्स ने अपने क्रेडिट कार्ड प्रोवाइडर से रकम वापस मांगी थी। शुरुआत में कैफे ने इसे एक गलतफहमी समझा लेकिन काफी कोशिश के बावजूद शख्स से संपर्क नहीं होने पर उसने मुकदमा दर्ज करवाया।