वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर जर्मनी में पायलटों की हड़ताल से लुफ्थांसा की 800 उड़ानें रद्द

जर्मनी में पायलटों की हड़ताल के कारण लुफ्थांसा एयरलाइंस की 800 उड़ानें रद्द होने पर करीब 1.30 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं। पायलट संघ ने वेतन वृद्धि को मंज़ूरी नहीं दिए जाने पर गुरुवार की आधी रात से अगले 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा की है। पायलट संघ पायलटों के लिए 5.5% वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं।