छत्तीसगढ़ में रायपुर एयरपोर्ट पर कथित तौर पर बकाया वेतन मांगने पर एक ट्रैवल कंपनी में काम करने वाली कुछ लड़कियों ने ड्राइवर को बुरी तरह पीटा और उसके कपड़े फाड़ दिए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लड़कियां उसे बेल्ट से पीटती दिख रही हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।