inshorts

'वेल ऑफ हेल' के नाम से मशहूर यमन के 367 फीट गहरे सिंकहोल में पहली बार घुसे खोजकर्ता

गुफाओं का अध्ययन करने वाली एक ओमानी टीम संभवत: पहली बार यमन के प्रसिद्ध 'वेल ऑफ हेल' के तल तक पहुंची है। स्थानीय लोग 100 फीट चौड़े और 367 फीट गहरे इस सिंकहोल को 'जिन्नों की जेल' मानते थे और इससे दूर रहते थे। गुफा के तल पर सांप, मरे हुए जानवर और कुछ मोती मिले हैं।