टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा ने एअर इंडिया की बोली जीतने के बाद ट्वीट किया, "वेलकम बैक एअर इंडिया!" टाटा समूह द्वारा 1932 में स्थापित की गई कंपनी की समूह में वापसी पर उन्होंने लिखा, "जे.आर.डी. टाटा के समय यह दुनिया की बेहतरीन एयरलाइंस में एक थी...हमारे पास इसे फिर उन्हीं ऊंचाइयों पर पहुंचाने का मौका है।"