inshorts

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दूसरे वनडे के लिए भारत के प्लेइंग इलेवन की हुई घोषणा

वेस्टइंडीज़ ने भारत के खिलाफ अहमदाबाद में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज़ के कप्तान कायरन पोलार्ड इस मैच में नहीं खेल रहे हैं और निकोलस पूरन टीम की अगुआई कर रहे हैं। भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए ईशान किशन की जगह के.एल. राहुल को शामिल किया है।