वेस्टइंडीज़ के खिलाफ पहले टी20 विश्व कप मैच में घुटने पर बैठेंगे इंग्लिश खिलाड़ी: मॉर्गन

इंग्लैंड के कप्तान ऑइन मॉर्गन ने कहा है कि टी20 विश्व कप-2021 के सुपर 12 चरण में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ अपने पहले मैच में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन के समर्थन और नस्लीय भेदभाव के खिलाफ इंग्लिश खिलाड़ी घुटने पर बैठेंगे। मॉर्गन ने कहा, "हमने सुना है कि वेस्टइंडीज़ के खिलाड़ी घुटने पर बैठेंगे...हमारी टीम उनका साथ देगी।"