वेस्टइंडीज़ के बल्लेबाज़ को ट्रोल कर रहे विराट कोहली की आवाज़ स्टंप माइक में हुई रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली द्वारा पहले भारत-वेस्टइंडीज़ टेस्ट के दौरान वेस्टइंडीज़ के 11वें नंबर के बल्लेबाज़ जोमेल वारिकन को ट्रोल करने की आवाज़ स्टंप माइक में कैद हो गई। वारिकन द्वारा रविंद्र जडेजा की गेंद पर शॉट खेलने पर कोहली ने कहा, "यह कौनसी बैटिंग कर रहा है।" भारत ने यह मैच जीत लिया है।